ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

12 वीं फेल युवक कर रहा था महिलाओं को ब्लैकमेल, फोटो एडिट करके भेजता था

देवास। इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग नाम से आईडी बनाकर युवतियों व महिलाओं की फोटो से छेड़छाड़ कर गंदे फोटो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित इंटरनेट मीडिया पर अच्छे परिवारों की महिलाओं के फोटो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ रहा था। आरोपित को बरोठा थाना क्षेत्र के गांव नापाखेड़ी से पकड़ा गया है।

पिछले दिनों आरोपित के खिलाफ देवास निवासी विवाहिता की तरफ से विभिन्न धाराओं में प्रकरण कोतवाली थाने में दर्ज करवाया गया था। आरोपित ने देवास हाटिक नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बनाए और फोटो हटाने की एवज में रुपयों की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने सायबर सेल की मदद से आरोपित अभिषेक सूर्यवंशी निवासी नापाखेड़ी थाना बरोठा को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक गायत्रीराजे पवार पहुंची थाने

इधर मामले को लेकर विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल और सभापति रवि जैन कोतवाली थाना पहुंचे। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आरोपित पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक ने कहा उनके पास कई बालिकाओं व महिलाओं की ओर से शिकायत मिली थी। हमने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा था। पुलिस से यह भी कहा है पीडि़त महिलाओं, युवतियों के बारे में गोपनीयता बनी रहे, उनके नाम व पहचान उजागर न हों।

कई आइडी चलाता था आरोपित

एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपित की 25 से अधिक आईडी मिली है। उसने 40 से ज्यादा महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बनाया था। सूत्रों के अनुसार अश्लील फोटो बनाकर कई महिलाओं व युवतियों से राशि वसूली गई है।

यूट्यूब देखकर सीखा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित 12 वीं फेल है। उसने यू ट्यूब देखकर व इंस्टाग्राम क्रियेटर आदि चलाकर फोटो से छेड़छाड़ कर प्रसारित करना सीखा। आरोपित को इंटरनेट मीडिया पर जिन महिलाओं के फोटो मिल जाते थे, उनका चेहरा कट कर दूसरी अश्लील फोटो पर चेहरा लगा देता था। इंटरनेट काल कर महिलाओं को धमकाता था। मामले में पुलिस आगे भी जांच कर रही है। आरोपित से पूछताछ के बाद आगे ओर खुलासा होने की उम्मीद है।

कलेक्टर ने लगाया रासुका

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों के तहत आरोपित अभिषेक पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम नापाखेडी को निरूद्ध किया है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर की गई है। प्रतिवेदन में बताया गया है कि अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को निशाना बनाया है। भोली-भाली लड़कियों के फोटो उनकी इंस्टाग्राम आईडी से निकालकर उनको एडिट कर अश्लील एवं नग्न फोटो तैयार किया जाता है। उसके बाद उनकी अश्लील एवं नग्न फोटो उन्हीं की आईडी पर भेजकर पैसे की मांग करते हैं तथा पैसे नहीं देने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती है।

Related Articles

Back to top button