ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मगधी रेंज बगदरी बीट में 1 वर्षीय तेंदुए की मौत

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक नर तेंदुए की मौत हो गई है। यह घटना मगधी रेंज के मरदारी बीट में हुई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि तेंदुए का शव मरदरी बीट में पाया गया है। घटना की खबर वन विभाग के अधिकारियों को गश्ती दल के माध्यम से लगी। गुरुवार की सुबह गश्ती दल जंगल में गश्त कर रहा था इसी दौरान जंगल के एक हिस्से में तेंदुए का शव पड़ा हुआ दिखाई पड़ा। इसके बाद गश्ती दल ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच में जुट गए।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि एक दूसरे व्यस्क तेंदुए ने एक वर्षीय नर तेंदुए पर हमला कर दिया था। इस घटना में तेंदुए की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर के सभी अंग पूरी तरह से सुरक्षित पाए गए हैं। उसके शरीर पर चोट के निशान जरूर है, लेकिन यह निशान आपसी संघर्ष के कारण उत्पन्न हुए हैं।

शव उठाने में वन विभाग के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

बताया गया है कि घटनास्थल पर वह दूसरा तेंदुआ भी मौजूद था जिसने एक वर्षीय नर तेंदुए पर हमला करके उसकी जान ली थी। दूसरे तेंदुए की वजह से मृत तेंदुए के शव को उठाने में वन विभाग के अधिकारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे तेंदुए को वहां से हटाने के लिए हाथी दल को बुलाया गया और इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव उठाया गया। इसके पश्चात वेटरनरी डॉक्टर की एक टीम के द्वारा मृत तेंदुए के शव का पीएम किया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button