ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

भगवा दल परेशान है, उसने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे दल एक साथ आएंगे: मिलिंद देवड़ा का BJP पर निशाना

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी इसलिए “परेशान” है क्योंकि इसने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हो रही बैठक के आयोजन में शामिल देवड़ा ने उम्मीद जतायी कि गठबंधन का दायरा बढ़ेगा।

संविधान को बनाना चाहते हैं मजबूत
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कहा, “मुझे यकीन है कि हर कोई संविधान को मजबूत बनाना चाहता है। भारत के संविधान को मजबूत बनाना ही मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए ये दल एक साथ आए हैं।” उन्होंने कहा, “अन्य विवरण आने वाले दिनों में और शुक्रवार को होने वाले संवाददाता सम्मेलन में पता चलेगा। मुंबई में इस ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को सफल बनाने के लिए हर पार्टी एकजुट है। मेरा मानना है कि अगर मुंबई की बैठक सफल होती है, जो कि सफल होनी है तो यह ‘इंडिया’ की सफलता होगी।”

पहले पता था भाजपा आलोचना करेगी
उन्होंने कहा, “गठबंधन सफल होगा और यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सफल होता है, तो भारत का संविधान मजबूत होगा। यदि संविधान मजबूत होता है, तो भारत मजबूत होता है।” भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि ‘इंडिया’ ‘स्वार्थी गठबंधन’ है। इस बारे में पूछे जाने पर देवड़ा ने कहा, “ये तो पहले से ही पता था कि भाजपा आलोचना करेगी। लेकिन भाजपा ने कभी नहीं सोचा था कि इतने राज्यों के इतने सारे दल एक साथ आ जाएंगे। जाहिर है कि वे इससे परेशान हैं।”

Related Articles

Back to top button