ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

महादेव एप से जुड़ा मनी लांड्रिंग का मामला, सीएम बघेल के सलाहकार और ओएसडी से ईडी ने की पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव एप से जुड़ी मनी लांड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी मनीष बंछोर से पूछताछ की। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत विनोद वर्मा और मनीष बंछोर का बयान दर्ज किया। ईडी ने 23 अगस्त को दोनों के घर पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। जिस समय विनोद वर्मा और मनीष बंछोर से पूछताछ हो रही थी, उसी समय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थिति ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।

बता दें कि ईडी ने महादेव एप मामले में 52 लोगों को नोटिस देकर तलब किया है। इस मामले में ईडी ने एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को गिरफ्तारी किया है। चंद्रभूषण वर्मा के बयान के आधार पर ईडी आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ में 72 मामलों में 400 गिरफ्तारी: सीएम बघेल

महादेव एप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुई है। अब तक 72 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 400 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा एप का कोई आफिस नहीं है। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से इस मामले भरपूर कार्रवाई हुई है।

रमन सरकार के घोटालों की जांच की मांग

कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके रमन सरकार के घोटालों की जांच की मांग की। विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस नेता गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा सहित अन्य ने कहा कि रमन सरकार में 36000 करोड़ का नान घोटाला, 6200 करोड़ का चिटफंड घोटाला हुआ और इसमें मनी लांड्रिंग हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर ईडी से जांच की मांग की थी, लेकिन अब तक नहीं हुई।

मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराई भाजपा- सुशील आनंद शुक्ला

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने सेंट्रल एजेंसियों को उतारा है। सरकार के कामकाज और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराई भाजपा दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के निर्वाचित नेता, कारोबारी के बाद अब किसी भी स्तर के लोगों पर ईडी दबाव बना रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में हुए हजारों करोड़ के घोटालों की जांच नहीं की जा रही है।

Related Articles

Back to top button