ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

लक्ष्मण तिवारी ने ली सपा की सदस्यता, मऊगंज से रह चुके हैं 2008 में विधायक, अब सिरमौर से होंगे प्रत्याशी

रीवा। वर्ष 2008 में भारतीय जनशक्ति पार्टी से मऊगंज से विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण तिवारी ने सपा का दामन थाम लिया है। वे गत रविवार की शाम 4 बजे उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों सदस्यता ली है। सदस्यता के समय लक्ष्मण तिवारी के साथ उनके निज सहायक मयंक चतुर्वेदी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा स्थापित भारतीय जनशक्ति पार्टी से लक्ष्मण तिवारी ने राजनीति की शुरुआत की। वह 2008 के विधानसभा चुनाव में मऊगंज से पहली बार विधायक बने। 2013 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती के दल कहे जाने वाले भारतीय जनशक्ति पार्टी का भाजपा में विलय हो गया। ऐसे में बीजेपी ने लक्ष्मण तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया पर तिवारी कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना से चुनाव हार गए। तब 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण तिवारी की जगह भाजपा ने प्रदीप पटेल काे चुनाव लड़ाया। वह जीते भी। ऐसे में तिवारी निर्दलीय चुनाव लड़ गए। फिर भी उनको 10 हजार से ज्यादा वोट मिले।

सिरमौर से होंगे सपा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी से सदस्यता लेने के बाद लक्ष्मण तिवारी सिरमौर विधानसभा से सपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं बसपा ने रिटायर पुलिस अधिकारी वीडी पाण्डेय को उम्मीदवार बना दिया है।

Related Articles

Back to top button