ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जीजा-साले ने युवक के साथ पी थी शराब, फिर मारपीट कर कुएं में फेंका, मौत, दोनों आरोपित गिरफ्तार

सागर। खैराना गांव में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह आरोपित जीजा-साले हैं। साला मृतक के ग्राम का ही निवासी है। आरोपितों ने मृतक के साथ पहले शराब पी और फिर मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया था।

बीती 8 अगस्त की सुबह खैराना ग्राम में अज्ञात युवक का शव कुएं में मिला था। पुलिस ने पीएम के बाद मर्ग कायम कर शव को श्मशान में दफना दिया था। शाम को ही युवक की पहचान रेवाराम पिता तुलसीराम गौड़ (32) निवासी ग्राम चंदना थाना महाराजपुर हाल निवासी देवरी के रूप में हुई थी। वह पांच अगस्त से घर से गायब था और 7 अगस्त को परिजन ने देवरी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज

थाना प्रभारी करकरे ने बताया कि आरोपित अंकित पटेल और मृतक रेवाराम गौंड़ दोनों ही घटना से पहले बाइक से काछी पिपरिया आए थे। हत्यारे जीजा-साले के साथ मृतक ने शराब पी थी, फिर जीजा-साले ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की और उसका शव कुएं में फेंक दिया था। इस तरह अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा कर दोनों आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button