ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

ऊंची इमारतों पर लगेगी एंटी स्मॉग गन

उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी की 125 ऊंची इमारतों पर एंटी स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया है, ताकि सर्दी में होने वाले प्रदूषण से बचाव हो सके। एलजी ने बुधवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। एलजी को बताया गया कि एंटी स्मॉग गन लगाने के लिए 30 ऊंची इमारतों की पहचान की गई है। एलजी ने कहा कि कम से कम 125 इमारतों की पहचान की जानी चाहिए।
धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एलजी ने निगम को 15 अक्तूबर से अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान पांच सौ वर्ग मीटर से ज्यादा के निर्माण व ध्वस्तीकरण स्थलों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर दिया जाएगा। अभी तक सिर्फ 26 फीसदी द्वारा ही पंजीकरण कराए जाने की बात कही जा रही है। एलजी ने नगर निगम और लोक निर्माण से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि फुटपाथ और सड़क के बीच की सेंट्रल वर्ज पर हरियाली की जाए और सड़कों पर गड्ढे नहीं हों, ताकि धूल को उड़ने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button