ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

वकालत में अनुभव तो बन सकते हैं जज, MP High Court ने निकाली भर्ती

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। आदेशानुसार वर्ष 2023 में जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में 13 सितंबर 2023 को अहिल्या-उत्सव के अवसर पर आधे दिन का अवकाश रहेगा। अहिल्या-उत्सव के दिन न्यायालयों का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। 29 सितंबर 2023 को यानी अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश अवकाश रहेगा। इसी तरह 25 अक्टूबर 2023 बुधवार को यानी दशहरे के दूसरे दिन भी जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

जिला न्यायालय पिपल्याहाना तक मेट्रो की मांग

वकीलों ने मेट्रो परियोजना के एमडी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मेट्रो का विस्तार जिला न्यायालय पिपल्याहाना तक किया जाए। लोक परिवहन विकास समिति के संजोजक अभिभाषक कमल गुप्ता, प्रमोद व्यास, कौशल बंसल, डॉ.विवेक पांडे ने बताया कि पिपल्याहाना में जिला न्यायालय के नए भवन का काम तेज से चल रहा है। जिला न्यायालय वर्तमान स्थान से पिपल्याहाना स्थानांतरित होना प्रस्तावित है। जिला न्यायालय के नए भवन में स्थानांतरित होने के पश्चात पिपल्याहाना क्षेत्र में लोगों की भारी आवाजाही शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में भी पिपल्याहाना क्षेत्र में सघन बस्ती है। जिला न्यायालय स्थानांतरित होने के बाद आवाजाही कई गुना ज्यादा हो जाएगी। हजारों की संख्या में पक्षकारों और वकीलों का जिला न्यायालय में रोजाना आना-जाना रहेगा। ऐसे में अगर मेट्रो को पिपल्याहाना चौराहा तक चलाया जाए तो रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा। एडवोकेट प्रमोद व्यास ने बताया कि मेट्रो परियोजना के एमडी ने वकीलों की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button