ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कल से चालू होगी जांच लैब पर अव्यवस्थाओं का दौर जारी

ग्वालियर। जिला अस्पताल मुरार में सोमवार से जांच लैब चालू हो जाएगी जिसके बाद मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। तीन दिन लैब शिफ्ट होने के चलते जांच लैब बंद रही। हालांकि जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का दौर घटने का नाम नहीं ले रहा है। डाक्टर मरीजों को न केवल अस्पताल के बाहर की दवा लिख रहे हैं बल्कि मन मुताबित जांच कराने के लिए चिन्हित प्राइवेट पैथोलाजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर में भी मरीजों को भेजा जा रहा है। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हुए हैं।

पैथोलाजी को अन्य जगह किया गया है शिफ्ट

दरअसल जिला अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते पैथोलॉजी को अन्य जगह शिफ्ट किया जा रहा है। जिस कारण पैथोलॉजी का काम पूरी तरह ठप्प हो चुका है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया था कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की जांचे सिविल अस्पताल में कराई जाएगी। इसके लिए अस्पताल में एक कलेक्शन सेन्टर शुरू किया जाएग, जहां मरीजों का रक्त नमूना लेकर सिविल अस्पताल में जांच के भेजा जाएगा। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांचों के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा। लेकिन अस्पताल में ओपीडी तो दूर भर्ती मरीजों तक के लिए आज दिन तक कोई कलेक्शन सेन्टर ही शुरू नहीं किया गया है और जांचे निजी पैथोलॉजी में कराई जा रही हैं।

डाॅक्टर पर्चियों में लिख रहे है प्रायवेट पैथोलाजी का नाम

इतना ही नहीं ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को कुछ चिकित्सक एक सादा पर्ची पर पैथोलॉजी का नाम तक लिख कर दे रहे हैं। वहीं भर्ती मरीजों की जांचे भी निजी पैथोलॉजी में कराई जा रही है। ऐसे में जो मरीज निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने के सक्षम हैं, वह तो जांच करा ले रहे हैं। लेकिन गरीब मरीज अस्पताल की पैथोलॉजी शुरू होने के इंतजार में है। ऐसे में यहां आने वाले गरीब तबके के लोग अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की मनमानी से खासे परेशान हैं, लेकिन इस पर न तो कोई जिम्मेदार रोक लगा पा रहा है और न ही जनप्रतिनिधि इस मामले को संज्ञान में ले रहे है। जिला अस्पताल में होने वाले अधिकारियों के निरीक्षण भी इस कमीशन के खेल को बंद नहीं कर पा रहे।

Related Articles

Back to top button