ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में सफाई व्यवस्था का आंकलन कर रही केंद्रीय सर्वेक्षण टीम, नागरिकों से भी लिया फीडबैक

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत केंद्रीय सर्वेक्षण टीम तीसरे दिन भी अपने स्तर पर शहर में घूम-घूम कर स्वच्छता का आंकलन करती रही। शुक्रवार को टीम के सदस्य मेडीकल, गढ़ा, धनवंतरी नगर और एक टीम ग्वारीघाट क्षेत्र में सर्वेक्षण करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने टेबलेट से सफाई कार्यों, डस्टबिन, टायलेट आदि की फोटो ली। इस दौरान सीवर के कार्य भी देखे और क्षेत्रीय नागरिकों से सफाई संबंधी फीडबैक लिया।

नागरिकों द्वारा दिया गया फीडबैक भी स्वच्छता की रैकिंग में अहम भूमिका निभाएगा। इसी तरह दूसरी टीम ने गौरीघाट क्षेत्र में नागरिकों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल और शुद्धता का आंकलन किया। इस दाैरान कचरा वाहनों के फोटो लिए जाने की भी खबर है। तीन अभी कुछ दिन और शहर में रहकर सर्वेक्षण करेगी।

निगम का अमला सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त रहा

इधर केंद्रीय स्वच्छता टीम अपने स्तर पर सर्वे करती रही और नगर निगम का अमला मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में व्यस्त रहा। लिहाजा निगम के अधिकारियों को भी ये पता नहीं चल पाया कि टीम शुक्रवार को कहां-कहां पहुंची। हालांकि कुछ कर्मचारी निगम अधिकारियों को रिपोर्ट करते रहे। विदित हो कि दिल्ली से तीन टीमें आई हैं। हर टीम में दो-दो सदस्य शामिल हैं जो सफाई व्यवस्था के अलावा गीले-सूखे कचरे का एकत्रीकरण, निष्पादन, जलसंरक्षण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी का उपचार आदि मानकों का सर्वे कर रही है।

Related Articles

Back to top button