ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मानसून ने लिया ब्रेक, एक सप्ताह तक इंदौर में थमा रहेगा बारिश का दौर

इंदौर। अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में भी इंदौर शहर में मानसून की बेरुखी कायम रहेगी। मानसून ब्रेक के कारण इस सप्ताह शहर में बारिश की गतिविधियां का दौर थमा ही रहेगा। सप्ताहभर बादल छाए रहेंगे और एक-दो दिन बूंदाबांदी हो सकती है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में मानसून का कोई मजबूत सिस्टम न होने के कारण इंदौर में इस सप्ताह बारिश नहीं होगी। दिन में धूप निकलने के कारण कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की स्थिति बनेगी। वहीं बादल आते-जाते रहेंगे। सप्ताह के ज्यादातर दिन सुबह से शाम तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद शाम से रात तक बादल छंट जाएंगे। आंशिक बादल की स्थिति के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री से कम ही रहेगा। इस तरह तापमान में कमी भी बनी रहेगी और मौसम खुशनुमा रहेगा।

पर्यटन स्थलों पर खुशनुमा मौसम में घूमने का ले सकेंगे आनंद

सप्ताहभर बारिश की गतिविधि थमी रहने के कारण मौसम खुशनुमा रहेगा। लोग पर्यटन स्थलों पर घूमने का आनंद ले सकेंगे। बारिश न होने के बाद भी लोग पर्यटन स्थलों पर हरियाली निहार सकेंगे। हालांकि, दिन में कभी-कभी धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास होगा।

Related Articles

Back to top button