ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं करने पर सरपंच ने युवती के भाई की कर दी हत्या

सागर। खुरई थाना क्षेत्र के बड़ोदिया नौनागिर में दबंगों ने गुरुवार की शाम एक युवक की सरेराह लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पसर गया। शांति-व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया है। बीच-बचाव की कोशिश में मृतक की मां को भी चोटे आई हैं। उन्हें उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

खुरई देहात के थाना क्षेत्र बरोदिया नौनागिरी में छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं करने पर सरपंच, उसके स्वजन व साथियों ने युवती के भाई की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। इसके पहले आरोपितों ने युवती के घर में तोड़फोड़ की और मां पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने सरपंच सहित नौ नामजद व चार अन्य आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपित फरार हैं। गांव में तनाव होने पर 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस के मुताबिक नौनागिर निवासी 18 वर्षीय नितिन उर्फ लालू अहिरवार पर गुरुवार रात करीब 11.30 बजे सरपंच विक्रम ठाकुर और अन्य लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे नितिन की मौत हो गई। इसके पहले आरोपित नितिन के घर गए, जब नहीं मिला तो आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए नितिन की मां भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें नितिन भी रास्ते में मिल गया था, जिसे घेर कर लाठियों से पीटा। गंभीर रूप से घायल नितिन की सागर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि सरपंच विक्रम ठाकुर और आजाद सिंह ने दो साल पहले उनकी बहन के साथ छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने खुरई देहात थाने में दर्ज कराई गई थी। यह मामला न्यायालय में है। आरोपित सरपंच व उसके स्वजन समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इधर, खुरई देहात थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि आरोपित विक्रम, विजय, आजाद, कोमल, लालू खान, इस्लाम खान, गोलू सोनी, नफीस खान, वहीद खान और अन्य चार आरोपितों के खिलाफ फिलहाल हत्या के प्रयास, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सागर से डायरी आने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button