ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगने से 2 सौ रुपये क्विंटल घटे दाम, किसानों ने कहा- खरीदी ना होने पर होगा आंदोलन

रतलाम । केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दी है, जिससे किसानों में नाराजी बनी हुई है। प्याज के दाम करीब 2 सौ रुपये क्विंटल घट गए हैं। गुरुवार को किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश है कि नाफेड किसानों से 24.10 रुपये क्विंटल के भाव से प्याज खरीदेगा, लेकिन जिले में अभी तक खरीदी शुरू नहीं हुई है। शीघ्र केंद्र खोलकर खरीदी शुरू नहीं की, तो 29 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा।

किसान-मजदूर कांग्रेस संगठन ने निर्यात शुल्क लगाने के विरोध में 21 अगस्त को बैठक कर 22 अगस्त को महू रोड स्थित कृषि मंडी में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। 23 अगस्त को भी 90 प्रतिशत किसानों ने कृषि मंडी व पावर हाउस रोड स्थित लहसुन प्याज मंडी की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं अनाज मंडी से वाहन रैली निकाली थी। इसी बीच सरकार ने नाफेड को प्याज खरीदी के आदेश दिए। किसानों को इसकी जानकारी मिली तो आंदोलन की गति धीमी कर दी। गुरुवार को किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित, समरथ पाटीदार, भगवतीलाल पाटीदार आदि ने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा

कार्रवाई की मांग

किसान नेता डीपी धाकड़ ने बताया कि जब सरकार ने खरीदी करने के आदेश दिए, तो फिर नाफेड खरीदी क्यों नहीं कर रहा है। किसानों का प्रतिनिधिमंडल ने एसपी राहुलकुमार लोढा से भी मिला। धाकड़ ने बताया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। हम नाफेड की खरीदी का इंतजार कर रहे हैं। 29 अगस्त तक खरीदी शुरू नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

2300 रुपये क्विंटल बिका प्याज

एक सप्ताह पहले जहां प्याज के दाम करीब 2600 रुपये तक पहुंच गए थे, वहीं अब दामों में कमी आ रही है। 16 अगस्त को नीचे में प्याज जहां नीचे से 735 रुपये व उंचे में 2550 से 2602 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। गुरुवार को दाम 580 रुपये से 2301 रुपये क्विटंल तक रहे।

आवक व दाम पर एक नजर

तारीख आवक दाम (क्विंटल के)

  • 14 अगस्त 46919 735 से 2550 रुपये
  • 16 अगस्त 35868 725 से 2602-रुपये
  • 17 अगस्त 50687 675 से 2460 रुपये
  • 18 अगस्त 43555 620 से 2481 रुपये
  • 19 अगस्त 31895 651 से 2460 रुपये
  • 22 अगस्त 08523 600 से 2375 रुपये
  • 24 अगस्त 00273 580 से 2301 रुपये

Related Articles

Back to top button