ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बाघ भ्रमण क्षेत्र में संचालित व्हाइट आर्चिड रेस्टोरेंट पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा

भोपाल। शहर के केरवा डैम क्षेत्र स्थित बाघ भ्रमण क्षेत्र में संचालित हो रहे व्हाइट आर्चिड रेस्टोरेंट को भोपाल नगर निगम प्रशासन द्वारा तोड़ा जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम का अमला गुरुवार को कार्रवाई करने पहुंचा था, लेकिन बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट आया। इससे निगम के अतिक्रमण अमले पर सवाल खड़े होने लगे,वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इसकी जानकारी निगम और प्रशासन के अधिकारियों तक को नहीं लगी।जब कलेक्टर तक यह मामला पहुंचा तो उन्होंने शुक्रवार को रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करने की बता कही है।बता दें कि छह अगस्त को आबकारी विभाग ने रेस्टोरेंट सील कर नगर निगम को अवैध निर्माण तोड़ने के लिए भी पत्र लिख था।

लगातार कर रहा था नियमों का उल्लंघन

बाघ भ्रमण क्षेत्र में संचालित व्हाइट आर्चिड रेस्टाेरेंट के संचालक सागर द्वारा निरंतर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। यहां पर देर रात तक शराब परोसने के साथ ही तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायतें प्रशासन और आबकारी को मिल रही थी।आदतन शराबखोरी, निमयों का उल्लंघन करने आदि की वजह से आबकारी ने छह अगस्त को कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया था।बता दें कि रेस्टाेरेंट पर आबकारी ने पूर्व में चार से पांच पर गंभीर कार्रवाई की थी और 20 प्रकरण भी दर्ज किए थे।

जलभराव क्षेत्र में बना है रेस्टाेरेंट

व्हाइट ऑर्चिड कलियासोत डैम के जलभराव और शहर के बाघ भ्रमण क्षेत्र में बना है। नियमानुसार इस क्षेत्र में केवल बाटनिकल गार्डन ही बनाए जा सकते हैं। लेकिन नियमों को तोड़कर यहां रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है। रेस्टोरेंट से निकलने वाले सीवेज को सीधे जलभराव क्षेत्र में छोडऩे की भी कई शिकायतें दर्ज हुई हैं।

इनका कहना है

केरवा डैम मार्ग पर बाघ भ्रमण क्षेत्र में संचालित किए जा रहे व्हाइट आर्चिड रेस्टोरेंट को आबकारी द्वारा अवैध शराब पिलाने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर सील किया गया था।अब इसे तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

आशीष सिंह, कलेक्टर

Related Articles

Back to top button