ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

जोहान्सबर्ग। BRICS Business Forum Leader Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। यहां पीएम मोदी ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया। पिछले कुछ वर्षों में हमने जो सुधार किए हैं। उनसे देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में वृद्धि हुई है।

भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश

पीएम मोदी ने कहा कि हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया। आज भारत में सभी स्तरों पर यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।

देश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा

उन्होंने कहा, ‘भारत में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। प्रौद्योगिकी के उपयोग से देश ने वित्तीय समावेशन में बड़ी छलांग लगाई है। आज स्ट्रीय वेंडरों से लेकर शॉपिंग मॉल तक UPI का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत पांच ट्रिलियल डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Related Articles

Back to top button