ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

27 अगस्त को शनि पृथ्वी के होगा सबसे करीब 30 को चांद हल्का नीला देगा दिखाई

27 और 30 अगस्त को बड़ी खगोलीय घटनाएं होंगी। 27 अगस्त को शनि पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसके आसपास चमकीला विलय नजर आएगा। इसके बाद 30 अगस्त को आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा। चंद्रमा का रंग हल्का नीला रहेगा। इससे पहले 1 अगस्त को सुपर मून दिखाई दिया था।

चांद 10 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा

खगोलविदों के अनुसार, ऐसा तब होता है जब एक महीने में दो पूर्णिमा हों। पहली पूर्णिमा पर सुपर मून था। अब ब्लू मून दिखाई देगा। इस दिन चांद कुछ अधिक बड़ा दिखाई देता है।

इन जातकों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दोनों ही घटनाओं का परिणाम सकारात्मक होगा। उन जातकों को सावधान रहना होगा। जिनकी जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोरी स्थिति में है।

शनि ग्रह रहेगा पृथ्वी के करीब

27 अगस्त, 2023 की शाम को पूर्व दिशा में शनि ग्रह दिखाई देगा। इसके आसपास रिंग जैसा दिखाई देगा। यह स्थिति शनि के पृथ्वी के बेहद करीब आने के कारण बनेगी।

शनि की पूजा से मानसिक कष्ट होगा दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि कुंभ राशि में हैं। इस राशि के वे स्वामी हैं। इस दिन पृथ्वी के करीब होने पर सकारात्मत परिणाम होंगे। शनि की तीसरी दृष्टि देवगुरु बृहस्पति पर और सप्तम दृष्टि सूर्य व बुध पर होगी। इस दिन शनि देव की पूजा करने से मानसिक कष्ट दूर होगा। वहीं, 30 अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी के निकट रहेगा। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि और चंद्रमा की युति बनी है। वे वाहन संभाल कर चलाएं। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button