ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

इंदौर रेलवे स्टेशन से चार अक्टूबर को रवाना होगी चौथी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

 इंदौर। प्रदेश से पांचवीं और इंदौर से चौथी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चार अक्टूबर को इंदौर से रवाना होगी। इस ट्रेन से पुरी-गंगासागर के साथ ही बैद्यनाथ व गया दर्शन कराया जाएगा। पितृ पक्ष में यात्रा गयाजी में होने से यात्री पित्रों का तर्पण भी कर सकेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों के रुकने, खाने और दर्शन की सभी व्यवस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा की जाएगी।

‘देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन रेलवे ने शुरू किया है। आइआरसीटीसी द्वारा ट्रेन की शुरुआत चार अक्टूबर को इंदौर से होगी। इसमें मध्य प्रदेश के देवास, उज्जैन, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से भी यात्री सवार हो सकेंगे।

आइआरसीटीसी के कृष्णकांत और राहुल होलकर का कहना है कि आठ रातें और नौ दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ एवं गया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को इकोनामी श्रेणी में 14,950 रुपये, थर्ड एसी में 23750 रुपये और सेकंड एसी में 31100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च उठाना होगा। यात्रा के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट और काउंटरों से बुकिंग कराई जा सकेगी।

700 यात्री कर सकेंगे यात्रा

ट्रेन में छह स्लीपर, एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी कोच के अलावा दो पावर कार और एक पेंटी कार के कोच रहेंगे। आइआरसीटीसी के रौनक भल्ला का कहना है कि ट्रेन में 700 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें स्लीपर में 400, सेकंड एसी में 50 और थर्ड एसी में 250 सीटें रहेंगी। सड़क परिवहन के दौरान बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button