ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

भगवान राम को शयन कराने ओरछा से रोज अयोध्या ले जाते हैं हनुमान

ओरछा। मध्य प्रदेश की ओरछा नगरी जहां भगवान राम राजा के रूप में विराजमान हैं। यहां राजा राम सरकार को पुलिस द्वारा सलामी दी जाती है। मान्यता है कि भगवान राम के दो निवास हैं, वे दिन में ओरछा में राजा राम की रूप में रहते हैं और फिर शयन के लिए अयोध्या जाते हैं।

भगवान की संध्या आरती के बाद ज्योति को मंदिर के पास ही स्थित पाताली हनुमान मंदिर पर ले जाया जाता है। इसी ज्योति को भगवान राम का रूप माना जाता है, यहां से हनुमान जी उन्हें शयन के लिए अयोध्या ले जाते हैं।

रसोई में विराजे हैं राजा राम

ओरछा में भगवान राम राजा सरकार महारानी कुंवरि गणेश की रसोई में विराजमान है। इसको लेकर कहा जाता है कि जब महारानी उन्हें अयोध्या से ओरछा ला रहीं थी तब भगवान ने उनसे शर्त रखी थी कि वे जहां रहेंगे वहां उन्हें राजा के रूप में पूजा जाएगा, इसके साथ ही जहां उन्हें बैठाया जाएगा वहां से फिर नहीं उठेंगे। महारानी पुष्य नक्षत्र में चलते हुए उन्हें अयोध्या से ओरछा ले आईं।

राजा मधुकर शाह ने भगवान राम के लिए चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कराया था, लेकिन तब तक रानी ने उन्हें अपनी रसोई में विराजित किया। उसके बाद भगवान यहां से नहीं उठे। आज भी चतुर्भुज मंदिर सूना है।

Related Articles

Back to top button