ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मप्र में स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों को अब प्रतिमाह 30 हजार रुपये सम्मान राशि मिलेगी, आदेश जारी।

भोपाल---- मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी की सम्मान निधि अब 30 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी, जो एक माह से कम निरुद्ध रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है। दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी। लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा दिए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। इस आशय के निर्देश भी जारी निर्देश में कहा गया है कि लोकतंत्र सेनानी के शासकीय कार्यालयों में पहुंचने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। मंत्रालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रवेश-पत्र संबंधी सुविधा दी जाए। लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली निधि राशि आठ हजार रुपये की गई है। उन्हें शासन की ओर से सम्मान-स्वरूप पुष्प-चक्र अर्पित किया जाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून 2023 को आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणाएं की थीं, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नर, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button