ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दृष्टीबाधित छात्रा से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी

जबलपुर। बाहर से आकर शहर में पढ़ाई कर रही दृष्टिबाधित छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले छात्रा से इंटरनेट के जरिए दोस्ती की उसके बाद प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपित पहले बहाने बनाने लगा बाद में छात्रा को धमकी देने लगा। मामले की शिकायत छात्रा ने ओमती पुलिस से की। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

होटल में ले जाकर किया कई बार दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि दृष्टिबाधित एक छात्रा वर्ष 2020 में बीए की पढ़ाई करने के लिए शहर आई थी। वह एक कालेज में पढ़ती थी। डेढ़ साल पहले सहेलियों के कहने पर छात्रा ने मीट एप डाउनलोड किया। इस एप के माध्यम से उसकी पहचान सिवनी निवासी राहुल कुचबंदिया उर्फ सोनू से हुई। वह भी 70 प्रतिशत दृष्टिबाधित है। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान राहुल ने छात्रा से प्यार का इजहार और शादी की बात कही। परीक्षाएं खत्म होने पर 13 मई 2022 को राहुल ने छात्रा को बुलाया। वह आटो में छात्रा को इंकमटेक्स चौराहा स्थित एक होटल ले गया। जहां दो दिन तक राहुल ने छात्रा से शारिरिक संबंध बनाए। बाद में राहुल सिवनी वापस चला गया। जनवरी 2023 में राहुल फिर से जबलपुर आया और उसी होटल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा और राहुल मे लगातार बातचीत होने लगी।

10 अगस्त को आई थी छात्रा

छात्रा अपने प्रदेश लौट गई। उसने ला में एडमीशन लिया। उसे टीसी चाहिए थी। वह टीसी लेने जबलपुर आई। यह बात राहुल को पता थी। 10 तारीख को छात्रा जैसे ही जबलपुर आई राहुल उसके पास पहुंचा और उसे फिर से होटल ले गया। जहां उससे शारिरिक संबंध बनाए और फिर सिवनी लौट गया। इस बीच छात्रा शहर में ही रूकी थी। उसने राहुल उर्फ साेनू को फोन कर शादी की बात कही, तो सोनू ने शादी से इंकार कर दिया। राहुल ने छात्रा को उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लेने की भी धमकी दी और कहा कि यदि वह इस बात का जिक्र किसी से करती है, तो वह वीडियो वायरल कर देगा। तब छात्रा पुलिस के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम सिवनी रवाना की गई। टीम ने राहुल उर्फ सोनू को पकड़ा और उसे जबलपुर ले आई। मामले में गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गय, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button