ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

‘मैं अपने बेटों के साथ बैठकर देखने जा रही हूं’, चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से पहले बोलीं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर

चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 23 अगस्त की शाम को सॉफ्ट लैडिंग करने जा रहा है। इससे पहले देशभर से चंद्रयान-3 को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का पल है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का पल है। बताते चलें कि चंद्रयान 3 का लाइव टेलिकास्ट यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत सभी प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीना कपूर खान से जब पत्रकारों ने चंद्रयान 3 को लेकर सवाल किया तो बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि यह भारत के लिए एक महान क्षण है और हर भारतीय के लिए गौरव का पल है। हम सभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बेटों के साथ बैठकर इसको देखने जा रही हूं।

इससे पहले चंद्रयान 3 पर एक्टर प्रकाश राज के ट्वीट को लेकर विवाद छिड़ गया। एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया एक्स पर चंद्रयान 3 को लेकर विवादित पोस्ट किया, जिसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स (ट्विटर) पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में लुंगी और शर्ट पहना एक कार्टून कैरेक्टर दो जग में चाय को ऊपर-नीचे करता नजर आता है। उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन में लिखा कि विक्रमलैंडर ने चंद्रमा से पहली तस्वीर भेजी है। उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इससे पहले चंद्रयान-3 का सोमवार को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। इसरो ने एक्स पर प्रेषित किये संदेश में कहा कि दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चंद्रयान -3 मिशन: ‘आपका स्वागत है, दोस्त। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया।” उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए अधिक मार्ग हैं।” उन्होंने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था और सितंबर 2019 में लैंडिंग साइट के बहुत करीब तकनीकी खराबी के कारण लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह मिशन 99.99 प्रतिशत सफल रहा था।

PunjabKesari

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 यान 23अगस्त को 1804 बजे चंद्रमा पर उतरेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार सुबह लैंडिंग मॉड्यूल का दूसरी और अंतिम बार गति कम करने के लिए डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि स्तह उतरने पर रोवर को चंद्रमा पर यथास्थन प्रयोग करने के लिए लैंडिंग मॉड्यूल से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया है कि दूसरा डीबूस्टिंग अभियान रविवार सुबह 0200 बजे किया गया और लैंडिंग मॉड्यूल निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा और 23 अगस्त को संचालित लैंडिंग शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा से करीब 25 किलोमीटर दूर है। इसरो ने कहा, ‘‘मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा।”

Related Articles

Back to top button