ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

दिन में धूप के साथ आसमान में छाए काले बादल सुबह 8 बजे तक 2.4 एमएम बारिश दर्ज

भिंड। जिले में सोमवार को बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने अपने तेवर दिखाए। दिन में धूप के साथ आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन शाम 6 बजे तक बारिश नहीं हुई। सुबह आठ बजे तक 2.4 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

सोमवार सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई। दोपहर 1 बजे के बाद आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। डेढ़ बजे फिर धूप निकल आई। 4 बजे के बाद फिर आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री पर स्थिर रहा।

उमस ने किया बेहाल

दिन में भले ही आसमान में बादलों की लुका-छुपी चली हो, बावजूद इसके उमस कम नहीं हुई। उमस के कारण लोग खासे बैचेन रहे।

जिले में अब तक 468.1 एमएम बारिश

जिले में 21 अगस्त तक 647 एमएम बारिश हुई है, जबकि पिछले साल 502.6 एमएम बारिश हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय के मुताबिक भिंड में 977.2 एमएम, अटेर में 604.4 एमएम, मेहगांव में 600 एमएम, गोहद में 444 एमएम, लहार में 698 एमएम, रौन में 731 एमएम, मिहोना में 841.4 एमएम 4,मौ में 499.2 और गोरमी में 427.2 बारिश दर्ज हुई है। जिले की सामान्य सामान्य 668.3 एमएम है।

Related Articles

Back to top button