ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शुभ और शुक्ल योग में आज मनाई जाएगी नागपंचमी नागदेवता के मंदिर सजे

ग्वालियर: नाग पंचमी श्रावण के शुक्ल पक्ष की सोमवार मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि नाग पंचमी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से माना जाता है। इस दिन सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा।कुंडली में राहु और केतु की दशा चल रही है उन्हें भी नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय से राहु केतु दोष से मुक्ति मिलेगी। कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। नाग पंचमी पर नागदेवता के प्रमुख एवं प्राचीन छत्री बाजार स्थित मंदिर में विशेष विधुत सज्जा की गई है। मंदिर में तड़के नागदेवता का अभिषेक करने के बाद दिव्य एवं आलोकिक श्रृंगार किया जायेगा। उसके बाद मंदिर के पट दर्शनों के लिये खोल दिये जायेंगे। इसके साथ ही तारागंज व दौलतगंज स्थित नागदेवता के मंदिर पर काफी संख्या श्रद्धालु दर्शन करने के लिये पहुंचेंगें।

नाग पंचमी के दिन होगा सावन सोमवार का व्रत

नागमंचमी के दिन सावन का सोमवार होने के कारण इस दिन का महत्व बढ़ गया है। इस दिन शिव की पूजा के साथसाथ नागदेवता की भी पूजा होगी, जिससे भक्तो के कष्टों का निवारण होगा। इस दिन व्रत रखने का संकल्प लें। और किसी मंदिर या घर पर ही शिवलिंग, नाग देवता और शिव परिवार पर गंगाजल व दूध चढ़ाएं। इसके बाद ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके आलाव शिवलिंग पर सफेद फूल, अक्षत, सफेद चंदन, भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आदि चढ़ाएं। नागदेवता पर इत्र लगाएं।

Related Articles

Back to top button