ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जबलपुर मेंं लगातार वर्षा के बाद भरभराकर गिरा दो मंजिला जर्जर मकान बड़ा हादसा टला

जबलपुर। लगातार हो रही वर्षा के कारण शनिवार की सुबह घमापुर चौक के समीप स्थित जर्जर मकान को ऊपरी हिस्सा भरभरा कर नीचे आ गिरा। ये गनीमत रही कि इस दौरान कोई मलबे की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि दो मंजिला जर्जर मकान में ही नीचे एक किराना दुकान संचालित हो रही है। बहरहाल अचानक जर्जर मकान ढहने से सड़क के गुजरने वाले सहमे रहे। नगर निगम के अतिक्रमण शाखा को सूचना मिलते ही दल रवाना किया गया जो जर्जर मकान के मलबे को हटाने में जुट गया है।

मकान मालिक किरायेदार के बीच चल रहा विवाद

नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी सागर बोरकर ने बताया कि घमापुर चौक से बेलबाग की तरफ जाने पर गोविंद घी भंडार के सामने सतीश चौरसिया का मकान है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। नगर निगम द्वारा इसे पूर्व में जर्जर भवन घोषित कर सूचना चस्पा की गई है। शनिवार को उक्त खाली मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। अतिक्रमण शाखा प्रभारी अधिकारी ने बताया कि उक्त जर्जर मकान को लेकर मकान मालिक और किरायेदार का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में हैं कोर्ट से मकान तोड़ने का स्टे हुआ है इसलिए चाह कर भी जर्जर मकान नही तोड़ पा रहे।

पूर्व भी गिर चुका एक हिस्सा

बताया जाता है कि पिछले वर्ष भी उक्त जर्जर मकान का एक हिस्सा गिर चुका है। नागरिकों के लिए जानलेवा बने मकान को डिस्मेंटल् किया जाना आवश्यक है। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में वरिष्ठों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि जर्जर मकान के नीचे ही किरायेदार द्वारा दुकान संचालित की जा रही है। जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं घमापुर चौक के पास और भी जर्जर इमारत हैं जो लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button