ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बेटे ने पिता की याद में ग्रामीणों को दिखाई गदर-2 280 लोगों को 20 ट्रैक्टर कार व बाइक से लेकर पहुंचे सिनेमा हॉल

उज्जैन। उज्जैन में एक बेटे ने पिता की याद में ग्रामीणों को गदर-2 दिखाई। वह 280 लोगों को 20 ट्रैक्टर, कार व बाइक से सिनेमा हॉल लेकर पहुंचे। सिनेमा हॉल पूरा भर गया, तो बाकी के बचे हुए लोग सांवेर के सिनेमा हॉल मूवी देखने के लिए गए।

धर्मेद्र जाट उज्जैन के घट्टिया क्षेत्र के गांव बकानिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता लक्ष्मीनारायण ने 2001 में गदर मूवी देखी थी। वह उसके बाद से ही सनी देओल के बहुत बड़े फेन बन गए थे। उन्हें गदर इतनी पसंद आई कि वह रोज खुद तो फिल्म देखने जाते ही थे, दूसरों को भी अपने साथ ले जाते थे। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक टीवी और वीसीआर मंगवाया। टीवी और वीसीआर को गांव के मंदिर में लगवा दिया। उसके बाद से रोज गांव के मंदिर में गदर मूवी चलती थी। ग्रामीण भी उनकी गदर और सनी देओल के प्रति दीवानगी देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने पिता जी का नाम गदर सेठ रख दिया था।

गदर-2 का बेसब्री से कर रहे थे इंतजार

धर्मेंद्र ने बताया कि पिता जी लक्ष्मीनारायण ने गदर मूवी में सनी देओल का गेटअप काफी अच्छा लगा। उसके बाद से वह उसी गेटअप में रहने लगे थे। उन्हें जब पता चला था कि सनी देओल की गदर-2 रिलीज होने वाली है, तो वह काफी खुद हुए थे। उनको गदर-2 का काफी दिनों से इंतजार था, लेकिन वह नहीं देख पाए थे। उनकी एक साल पहले ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button