ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भाजपा नेत्री सना खान हत्या मामले में आरोपितों की पुलिस रिमांड 22 अगस्त तक बढ़ी

जबलपुर। नागपुर भाजपा अल्पसंख्यक सेल की मंत्री सना खान उर्फ हिना की हत्या के आरोपित अमित साहू उर्फ पप्पू और उसके साथी राजेश सिंह की पुलिस रिमांड खत्म होने पर नागपुर के मानकापुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को नागपुर की सेशन कोर्ट में पेश किया। नागपुर पुलिस ने न्यायालय में दलील दी थी कि अब तक सना खान का शव बरामद नहीं हुआ है, वहीं वारदात से जुड़े कई और बिन्दुओं पर अमित और राजेश से पूछताछ की जानी है, वहीं उनके मोबाइल फोन भी बरामद किए जाने है। पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों की पुलिस रिमांड 22 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। इधर बुदनी में एक युवती का शव मिलने की जानकारी पुलिस को लगी। जिसके बाद स्वजन और नागपुर पुलिस शुक्रवार को बुदनी पहुंचे, लेकिन उक्त शव सना का होने की बात से इंकार कर दिया।

यह है मामला

नागपुर भाजपा अल्पसंख्यक सेल की मंत्री सना खान ने बिलहरी राजुल टाउन निवासी ढ़ाबा संचालक अमित साहू ने 24 अप्रेल को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। दो अगस्त को सना नागपुर से जबलपुर आई। जहां राजुल टाउन स्थित अपने किराये के मकान में अमित साहू ने सिर पर लाठी से वार कर सना की हत्या की और फिर उसी रात शव को साथी राजेश सिंह की मदद से बेलखेड़ा के मेरेगांव स्थित हिरणनदी के पुल से नदी में फेंक दिया था।

10 को किया था गिरफ्तार

नागपुर पुलिस की टीम ने अमित साहू को 10 अगस्त को जबलपुर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे नागपुर ले जाया गया। जहां न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने अमित साहू को 18 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। जिसके बाद दो बार नागपुर पुलिस की टीम अमित साहू को लेकर जबलपुर आई। बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर सिवनी के धूमा से सना के कुछ कपड़े और कार बरामद की।

इनका कहना है…

सना खान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए अमित साहू उर्फ पप्पू और उसके साथी राजेश सिंह की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट मे पेश किया गया था। जहां से दोनों की पुलिस रिमांड 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई।-शुभांगी वानखेड़े, थाना प्रभारी, मानकापुर थाना, नागपुर

Related Articles

Back to top button