ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मप्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी भाजपा जनता के बीच पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे।

संभाग और जिलेवार जन आशीर्वाद यात्रा का रोडमैप बनाया

मध्य प्रदेश में संभाग और जिलेवार यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को भी यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलग-अलग विधानसभाओं में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।

मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई

मध्य प्रदेश के मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई है। यात्रा में संघ और संगठन का भी सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भूपेंद्र यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा से संबंधित मार्गदर्शन दिया है। अभी यात्रा का मार्ग और स्वरूप निश्चित किया जा रहा है, यात्रा में बड़ी-बड़ी सभाएं भी होंगी। इन सभाओं में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश का नेतृत्व पहुंचेगा।

Related Articles

Back to top button