ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

गालों पर तिरंगा और जुबां पर ‘ये मेरा इंडिया’…15 अगस्त के मौके पर अंजू को आई भारत की याद

अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान गई अंजू के दिल में कहीं न कहीं अभी भी भारत के लिए मोहब्बत है। जी हां पाकिस्तान में बैठी अंजू को 15 अगस्त ( भारतीय स्वतंत्रता दिवस) पर भारत की याद आई। अंजू ने देशभक्ति के गाने पर वीडियो बनाई है जो काफी वायरल हो रही है। अंजू जब से पाकिस्तान नसरुल्ला के पास गई है तब से उसके नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अंजू अपनी वीडियो को लेकर ही काफी चर्चा में है। अंजू का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नए वीडियो में अंजू देशभक्ति गीत ‘यह दुनिया एक दुल्हन’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है। अंजू ने गालों पर भी तिरंगा बनवाया है।

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस जश्न में हुई शामिल

अंजू 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हुई। इस मौके पर अंजू कई लोगों के साथ जश्न मानती और केक काटती नजर आई। पाकिस्तान में मीडिया से बात करते हुए अंजू ने कहा कि वह भारत की बेटी है। भारत में ही उसका जन्म हुआ है और वो भारत जरूर जाएगी। भारत बहुत खूबसूरत है।

बताया जा रहा है कि अंजू का वीजा बढ़ चुका है, हालांकि वीजा कितने समय के लिए एक्सटेंड हुआ, अभी तक सरकारी दस्तावेज नहीं सामने आया है। बता दें कि राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर बीते महीने अपने प्रेमी नसरुल्ला के पास पाकिस्तान चली गई थी। अंजू ने पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूला है और उसने नसरुल्ला से निकाह कर लिया है।

Related Articles

Back to top button