ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में किया पौधारोपण, कहा- पेड़ हमे कई पीड़ियों तक लाभ पहुंचाते हैं

ग्रेटर नोएडा: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां शुक्रवार को एक पौधा रोपा और इसी के साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की संख्या चार करोड़ हो गई। केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘पीपल’ का पौधा रोपने के बाद उस पर पानी डाला। मंत्री ने देश भर में सीआरपीएफ के आठ भिन्न परिसरों में नवनिर्मित 15 भवनों का ई-उद्घाटन भी किया, जिसमें जवानों के लिए बैरक, एक अस्पताल और अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं।

सीएपीएफ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी),सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और असम राइफल्स भी इस वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा हैं।

अमित शाह ने कहा कि आज चार करोड़वां पोधा लगाने का लक्ष्य पूरा हो गया है अब वृक्षा रोपड़ अभियान के तहत हम कुंभ की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। शाह ने पीपल के पोधे को लगाकर CRPF जवान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि CRPF के भाई बहन के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा किया जा सका है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमे कई पीड़ियों तक लाभ पहुंचाते हैं। पीपल से हमें आक्सीजन मिलता है, प्रयावरण की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है।

बता दें कि 12 जुलाई 2020 को इस वृहद और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3 करोड़ 55 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। केन्द्रीय पुलिस बलों के लिए इस वर्ष में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में पुलिस बलों के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है। यह धरती माता के प्रति उनकी सच्ची कृतज्ञता का प्रतीक बनकर भी उभरेगा।

Related Articles

Back to top button