ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पहले चाकू से हमले की कोशिश फिर रेलवे स्टेशन के बाहर पलटा दी चाय समोसे की दुकान

कटनी। कटनी के मुड़वारा स्टेशन के पास नशा करने वालों और बदमाशों का जमावड़ा रोजाना देखने को मिल रहा है। आए दिन लोगों से विवाद करने के साथ ही बदमाश मारपीट भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक शहडोल के युवक पर बदमाशों ने लूट करने के उद्देश्य से चाकू से हमला किया था। ऐसे ही मंगलवार को हुए विवाद के बाद बुधवार की सुबह अस्पताल गेट के सामने एक चाय-नाश्ते की दुकान में बदमाशों ने उत्पात मचाया और सामग्री पलटा दी।

चाकू से हमले का किया प्रयास

जानकारी के अनुसार मनोज भदौरिया की मुड़वारा स्टेशन के बाहर जिला अस्पताल के गेट के सामने चाय-नाश्ते की दुकान है। मनोज ने बताया कि रेलवे क्षेत्र की ओर चाय की दुकान लगाने वाला राहुल नामक युवक मंगलवार की रात को दुकान में आया और पैसे की मांग करने लगा और मुड़वारा स्टेशन की ओर ले जाकर चाकू से हमला का प्रयास किया। जिसकी शिकायत कोतवाली में करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल के साथियों को खदेड़ दिया। बुधवार की सुबह उसी बात का बदला लेने राहुल अपने साथियों के साथ मनोज की दुकान पर पहुंचा और दुकान के अंदर तोड़फोड़ करते हुए सारी सामग्री पलटा दी। मनोज ने बताया कि दिनभर की सामग्री बदमाशों ने खराब कर दी। शिकायत पर पुलिस राहुल को लेकर थाने गई लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।

रेलवे स्टेशनों के आसपास हो रही वारदातें

कटनी के रेलवे स्टेशनों के आसपास लगातार वारदातें हो रही हैं। कटनी का मुख्य रेलवे स्टेशन हो या मुड़वारा और कटनी साउथ यहां आटो चालक से लेकर चाय नाश्ता की दुकान वाले भी यात्रियों से विवाद पर उतारू रहते हैं। वहीं बदमाश भी यहां दुकान संचालकों से आए दिन विवाद करते हैं। इसी तरह कटनी के न्यू कंटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास भी सुनसान इलाके में जमकर शराबखोरी की घटनाएं आम हैं।

Related Articles

Back to top button