ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुलताई और भैंसदेही विधानसभा सीट पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव

बैतूल। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बैतूल जिले की मुलताई और भैंसदेही विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा जारी की गई 39 प्रत्याशियों की सूची में मुलताई से पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख और भैंसदेही से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा ने इस बार प्रदेश में जीत बरकरार रखने के लिए पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। मुलताई विधानसभा से विधायक रहे चंद्रशेखर देशमुख की पिछले चुनाव में टिकट काट दी गई थी। उनके स्थान पर राजा पवार को मैदान में उतारा था लेकिन मतदाताओं ने उन पर भरोसा दिखाया जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ गया था।

चंद्रशेखर देशमुख को वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा ने मुलताई विधानसभा से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा ने फिर से टिकट दी और वे जीत दिलाने में कामयाब हो गए थे। विधायक रहते हुए वर्ष 2018 के चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई थी। अब फिर से पार्टी ने उन पर भरोसा करते हुए मैदान में उतार दिया है।

भैंसदेही विधानसभा सीट पर भाजपा ने तीन बार के विधायक रहे महेंद्र सिंह चौहान पर एक बार फिर से छटवीं बार भरोसा करते हुए प्रत्याशी बनाया है। अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आरक्षित भैंसदेही विधानसभा सीट पर वर्ष 1998 के चुनाव में भाजपा ने पहली बार महेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा था।

उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद से लगातार भाजपा के द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जा रहा है। वर्ष 2008 और 2018 के चुनाव में ही महेंद्र सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button