ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

सीमा से मिलने नोएडा आएगा पति गुलाम हैदर! सऊदी अरब से भेजा पैगाम

नोएडा: पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी को हर कोई जानता है। वहीं इस बीच सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर का सऊदी अरब से पैगाम भेजा आया है। गुलाम हैदर ने कहा कि वो भारत जल्द ही आएगा। सीमा चाहे उसके साथ चले न चले, लेकिन वो अपने बच्चों को वापस लेकर ही जाएगा। बता दें कि ये भी जानकारी मिल रही है कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि सीमा ने इस बात की कोई पुष्टी नहीं की है।
सीमा के पति ने गुलाम ने बताया कि उसे वीजा बनाने में कुछ परेशानी आ रही है। इस वजह से वह भारत नहीं आ पा रहा, लेकिन अल्लाह की मंजूरी हुई तो जरूर वह भारत आएगा। वो भी बहुत जल्द। यह पैगाम गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन के यूट्यूब चैनल के जरिए भेजा। गुलाम ने इसी के साथ यह भी कहा कि वह तीसरी शादी भी करेगा। गुलाम ने भारत से सरकार से गुहार लगाई कि उसके बच्चों को वापस लौटाने में वो मदद करें। बता दें कि गुलाम इससे पहले कह रहा था कि वह सीमा से बेहद प्यार करता है और उसे दोबारा अपनाने को तैयार है।
बता दें, गुलाम हैदर कराची का रहने वाला है, लेकिन नौकरी के चलते वह सऊदी अरब में रहता है। गुलाम पहले से शादीशुदा था और सीमा से उसने दूसरी शादी की थी। सीमा कहना है कि गुलाम से उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई थी। वहीं, गुलाम का कहना है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। सीमा के कहने पर ही उसने अपनी पहली बीवी से तलाक लिया था। सीमा और गुलाम के चार बच्चे भी हैं।

Related Articles

Back to top button