ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने किया दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण

जशपुरनगर। कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने बरसों पहले हिंदूत्व की रक्षा की अलख जगाने के लिए घर वापसी अभियान शुरू किया था वह आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में फैल चुका है। जहां भी हिंदुत्व विरोधी गतिविधियां होती हैं,लोग स्वयं उसके विरोध में सामने आ जाते हैं। यह जूदेव के संघर्ष की देन है।

उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहीं। वे जिले के कुनकुरी ब्लाक के गोरियाटोली में आयोजित दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि जूदेव ने अपने जीवनकाल में वो काम कर दिखाया है जिसकी प्रेरणा से आने वाले कई पीढ़ियां प्रेरित होती रहेगीं।

गोरियाटोली में आयोजित इस प्रतिमा अनावरण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव थे। उन्होनें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ की राजनैतिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

उन्होनें कहा कि विधर्मियों ने भोले भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर मतांतरित कराने का षड़यंत्र इसके विरोध में जूदेव ने आवाज बुलंद की थी। वे राजपरिवार के होकर भी आदिवासी पहाड़ी कोरवा सहित गरीब और जरूरतमंदों की आवाज बने इसलिए उनके लिए राजा नहीं,फकीर है जैसे नारे लगाएं जाते थे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव पार्टी के साथ हर उस व्यक्ति के प्रेरणास्त्रोत हैं,जो हिंदू और हिंदुत्व को संरक्षित करना चाहता है। उन्होनें कहा कि तारे विश्वकर्मा ने जो स्वयं के व्यय से दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापित की है,वह क्षेत्र के लोगों को सदियों तक हिंदुत्व से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि उनके दादा आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

उन्होनें देश और समाज के लिए जो कार्य किया वह लोगों के लिए चीर स्मरणीय रहेगा। लोकसभा सांसद गोमती साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव लोगों के दिलों में राज करने वाले जननेता थे। उन्होनें कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने जशपुर और छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश की राजनीति को प्रभावित किया। कार्यक्रम को गोकुल पटनायक,पूर्व विधायक रोहित साय,मेजर अनिल सिंह ने भी संबोधित किया।प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, आचार्य राकेश, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, रायमुनी भगत, रामकिशुन सिंह, भरत सिंह सिसोदिया,भरत सिंह, मुकेश शर्मा, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, राम गर्ग, विजय आदित्य सिंह जूदेव, भरत साय, जया सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, वरुण जैन,सत्येन्द्र सिंह, राम गर्ग, गोपाल राय, श्रीनायक मिश्रा, नितिन राय, संतोष सहाय, कपिल साय, कपिल सिंह, देवशरण साय, गणेश जैन, संतोष सिंह, संजीव ओझा, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, राजकपूर भगत, गोविंद भगत, शरद चौरसिया, बाबी ताम्रकर, असलम आजाद , तुलाधर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

किसान तारे विश्वकर्मा ने कराया है निर्माण

दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा का निर्माण गोरियाटोली निवासी किसान तारे विश्वकर्मा ने स्वयं के खर्च से कराया है। उन्होनें बताया कि राजस्थान के मूर्तिकारों ने प्रतिमा का निर्माण किया है। इसके बाद इसे गांव में स्थापित किया गया है। इस पूरे कार्य में साढ़े 7 लाख रूपए खर्च हुआ है। प्रतिमा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव सहित सभी वक्ताओं ने प्रतिमा निर्माण के लिए तारे विश्वकर्मा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button