ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

लव जिहाद का आरोप भीड़ ने की वर्ग विशेष के युवक की पिटाई

मुंबई। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर कुछ युवकों ने नाबालिग हिंदू लड़की के साथ घूम रहे एक वर्ग विशेष के युवक की पिटाई कर दी। पिटने वालों का आरोप है कि युवक नाबालिग लड़की के साथ घूमने बाहर गया था। बताया गया कि यह वीडियो जुलाई का था, लेकिन अब सामने आया है।

भीड़ ने लगाए नारे

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भीड़ ‘लव जिहाद बंद करो’ के नारे लगाते हुए सुनाई दे रही है। भीड़ युवक को रेलवे स्‍टेशन के बाहर पीटने हुए नजर आ रही है। हालांकि नाबालिग लड़की युवक को न पीटने की अपील कर रही है।

पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम के अनुसार यह मामला रेलवे पुलिस के क्षेत्राधिकार में है, ऐसे में पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं की है। इधर, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्‍हे मंगलवार को वीडियो की जानकारी मिली थी।

वारिस पठान ने उठाए सवाल

वहीं इस वायरल वीडियाे को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रवक्ता वारिस पठान ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्‍होने लिखा कि हम आज आज़ादी का 77वां साल मना रहे है। हमारे शहीदों ने कभी सोचा नहीं था कि मुसलमानों को ये दिन भी देखना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button