ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

तिरंगा यात्रा में लगाए श्रीराम के जयकारे तो स्कूल की डायरेक्टर ने बच्चों को डंडे से पीटा

उज्जैन। स्कूल की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में बच्चों द्वारा श्रीराम के जयकारे लगाने पर स्कूल में बच्चों की डंडे से पिटाई कर दी। विद्यार्थियों के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने स्कूल की डायरेक्टर व टीचर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। बच्चों की मेडिकल जांच भी कराई गई।

उज्जैन जिले की नागदा तहसील के मदर मेरी हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बच्चों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। इस पर इन बच्चों को स्कूल की डायरेक्टर मारिया शेखवात व शिक्षक विश्वजीत जायसवाल ने स्कूल में डंडों से पिटाई लगा दी।

जय मेरियंस के नारे लगवाए जाते हैं

लगभग 10 बच्चों की पिटाई की सूचना है। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि अनुशासनहीनता करने पर सजा दी गई। विद्यार्थियों ने बताया कि टीचर्स का कहना है कि तिरंगा यात्रा में श्रीराम के जयकारे की क्या जरूरत है। हिंदू-मुस्लिम कर रहे हो, आतंकवाद फैला रहे हो। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतिदिन प्रार्थना में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के बाद जय मेरियंस बुलवाया जाता है।

डायरेक्टर ने कहा, बच्चों ने टीचर को धमकाया

डायरेक्टर शेखवात का कहना है कि कुछ बच्चे अधिक अनुशासनहीनता कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में लड़कियों पर कमेंट्स किए थे। बाद में टीचर को धमकाया। बच्चों को भारत माता की जय और वंदे मातरम के लिए कहा गया था। स्कूल में हर जाति-धर्म के बच्चे हैं।

बच्चों को आई चोट

नागदा थाना प्रभारी निलिन बुधौलिया ने बताया कि पिटाई में बच्चों को चोट आई है। मामले में मारिया शेखवात व विश्वजीत जायसवाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button