ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

अगर हाथों में हो राहु रेखा तो बेहद भाग्यशाली होता है व्यक्ति खूब मिलती है धन-संपत्ति

 हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं, चिह्नों को बहुत शुभ माना गया है। जिन लोगों के हाथ में ये खास रेखाएं होता है, वे काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में खूब तरक्की पाते हैं। साथ ही इनकी धन-दौलत भी काफी ज्यादा होती है। ऐसी ही एक राहु रेखा भी है। यदि ये रेखा हथेली में हो और शुभ स्थिति में हो तो जातक बेहद अमीर बनता है। कहा जाता है कि ऐसी रेखा व्यक्ति को अमीर बना देती है। ऐसे लोग राज जैसा जीवन जीत हैं। आइए, जानें राहु रेखा हथेली में कहां स्थित होती है।

बेहद अहम है राहु रेखा

जिस तरह कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति काफी महत्व रखती है, वैसे ही हथेली में भी राहु रेखा और राहु पर्वत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यदि हथेली में राहु रेखा शुभ स्थिति में हो तो जातक खूब पैसा कमाता है। साथ ही सम्मान की प्राप्ति भी होती है। राहु रेखा जातक की किस्मत चमका देती है।

हथेली में यहां स्थित होती है राहु रेखा

राहु रेखा हाथ में बीचों बीच होती है। जब हथेली में कोई रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर जीवन रेखा और भाग्य रेखा को काटकर मस्तिष्क रेखा को छूती है, तो उसे राहु रेखा कहते हैं। कई बार राहु रेखा मस्तिष्क रेखा को काटकर हृदय रेखा तक चली जाती है। कुछ लोगों के हाथ में एक से ज्यादा राहु रेखा होती है।

इस तरह की राहु रेखा होती है लकी

– यदि हथेली में एक से ज्यादा राहु रेखा हो और वे कटी-फटी हो तो ऐसा जातक बेहद भाग्यशाली होती है। ऐसे जातक ऊंचा पद प्राप्त करते हैं। साथ ही कोई बड़े लीडर बनते हैं। ऐसे जातक बड़े नेता, प्रशासनिक अधिकारी या कूटनीतिज्ञ बनते हैं।

– यदि हथेली में राहु रेखा एकदम स्पष्ट और बिना कटी हो। साथ ही उसे कोई अन्य रेखा भी नहीं काट रही हो, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग देश-विदेश तक लोकप्रियता पाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button