ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

असम और मेघालय में भूकंप से कांपी धरती, 5.4 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

गुवाहाटी। भारत-बांग्लादेश सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही है।

मेघालय के चेरापूंजी से 48 किमी दूर था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मेघालय के चेरापूंजी से 48 किमी दूर 16 किमी की गहराई पर था। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि असम और मेघालय में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

इन जगहों पर भी महसूस हुए भूकंप के झटके

इसके अलावा भूकंप के झटके मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। साथ ही बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल, किसी संपत्ति के नुकसान या मानव जीवन के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के झटकों से हिला भारत-बांग्लादेश बॉर्डर

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि सोमवार को बांग्लादेश की सीमा के पास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का अनुमान 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था।

Related Articles

Back to top button