ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राजभवन के पास सड़क पर बेटी को जन्म देने वाली महिला के पति का दर्द… ‘डॉक्टरों ने पत्नी को हाथ तक नहीं लगाया’

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भले ही प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन यह घटना उनके सभी दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है। दरअसल, एक महिला ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित राजभवन के गेट नंबर 13 के सामने बच्चे को जन्म दिया है।

बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला के परिजन उसे रिक्शे से अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसके बाद स्थानीय महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया। फिर महिला ने बच्ची को बीच सड़क पर जन्म दिया है। बताय जा रहा है कि उसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई जिसे उसकी मौत हो गई।

मृत बच्ची को अंति विदाई देने कि लिए श्मशान घाट गए डिप्टी सीएम
इस घटना की खबर डिप्टी सीएम ब्रजेश लगते ही मामले की संज्ञान लिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने समय पर एम्बुलेंस के न पहुंचने संबंधित मामले को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मृत बच्ची का अंतिम संस्कार कराने के लिए वो खुद श्मशान घाट तक गए। अस्पताल पहुंच कर पीड़ित के परिजनों से भी मुलाकात की।मृतक बच्ची को अंतिम विदाई देते हुए बृजेश पाठक

मामले को लेकर गुस्से में विपक्ष
स्वास्थ्य व्ययस्था में इतनी बड़ी लापाकवाही होने के बाद जाहिर सी बात है कि विपक्ष खामोश नहीं बैठने वाला था। घटना की वीडियो वायरल होते हो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि कैसे सड़क किनारे साड़ी का पर्दा बनाकर कुछ महिलाएं मिलकर एक महिला की डिलीवरी में मदद कर रही हैं। बगल में ही रिक्शा खड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रेग्नेंट महिला एम्बुलेंस आने में देरी के चलते रिक्शे से अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान उसे लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद रिक्शा को रोक सड़क किनारे ही उसकी डिलीवरी कराई गई। लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

शिवपाल यादव ने साधा निशाना 

सपा नेता शिवपाल यादव ने भी इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- “सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था अपने लाख विज्ञापनों और दावों के बावजूद वेंटिलेटर पर है। एम्बुलेंस न मिलने पर रिक्शे से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को राजभवन के पास सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर होना पड़े तो यह पूरी व्यवस्था के लिए शर्मनाक है और सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की असल हकीकत है।”

Related Articles

Back to top button