ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

467 करोड़ 32 लाख 92 हजार के कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भरोसे के सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे को हर स्टॉल में प्रदर्शित शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में स्वयं दे रहे जानकारी। जांजगीर में 3 स्थानों कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया गया अनावरण।

भरोसे का सम्मेलन:विभिन्न विभागीय योजनाओं कि लगाई गयी स्टाल एवं प्रदर्शनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विभागीय योजनाओं के स्थल एवं प्रदर्शनी का कर रहे हैं अवलोकन।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रदर्शनी, रीपा योजना के अंतर्गत गोबर से विद्युत उत्पादन, ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत कोकून से धागा उत्पादन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत बांगो डैम, कृषि विभाग के अंतर्गत रागी की खेती की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग के अंतर्गत राम वन गमन पथ शिवरीनारायण की प्रदर्शनी, वन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत सुपोषण अभियान आंगनबाड़ी मॉडल पोषण वाटिका का प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना की प्रदर्शनी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सभी अतिथियों के साथ भरोसे का सम्मेलन के मुख्य मंच पर पहुंचे। उन्होंने अतिथियों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर एवं राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जांजगीर चांपा 13 अगस्त 2023/ नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रविवार को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया गया जो लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही।

इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही आकर्षक एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया। आमनागरिकों ने इसकी भूरी-भूरी सरहाना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पौने पांच वर्षाें के दौरान आमनागरिकों के जीवन में काफी बदलाव आया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के जरिये आमजनता का दिल जीत लिया है।

आज भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात दिये। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल हैं।

भरोसे के सम्मेलन के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button