ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बैंक में जमा निधि के ब्याज से होगी तेंदूपत्ता संग्राहकों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की भरपाई

भोपाल। नवगठित मोहन सरकार ने भाजपा के संकल्प के अनुसार तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में एक हजार रुपये की वृद्धि तो कर दी है, लेकिन इसकी भरपाई राज्य लघु वनोपज संघ के बैंक में जमा निधि पर मिलने वाले ब्याज से ही की जाएगी। पहले तेंदूपत्ता संग्राहकों को तीन हजार रुपये प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक मिलता था जो अब बढ़ाकर चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया गया है।

हालांकि, इस बढ़ोत्तरी में वन विभाग ने यह भी प्रविधान किया है कि पारिश्रमिक दर के भुगतान में अतिरिक्त राशि की जरूरत होती है तो लघु वनोपज संघ अपनी बैंक में जमा निधि पर मिलने वाले ब्याज से इसकी भरपाई करेगी। इसके बाद भी बढ़ी दर की भरपाई नहीं हुई तो संघ तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर साल मिलने वाले लाभांश की राशि से इसकी भरपाई करेगा, इससे लाभांश की राशि कम हो जाएगी।

प्रदेश में 43 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक

मध्य प्रदेश में 25 लाख तेंदूपत्ता परिवार है और 43 लाख के करीब तेंदूपत्ता संग्राहक है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही विधानसभा चुनाव के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को साधने के लिए तीन हजार रुपये की जगह चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा देने का वादा किया था। अब सत्ता में भाजपा की मोहन सरकार है। सरकार बनते ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को चार हजार रुपये मानक बोरा देने का आदेश हो गया है, लेकिन इसके लिए अलग से बजट नहीं दिया जाएगा। इसकी भरपाई राज्य लघु वनोपज संघ के बैंक में जमा निधि पर मिलने वाले ब्याज से ही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button