ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

मुंबई पुलिस की गिरफ्त में छोटा शकील गैंग का शूटर लईक शेख

मुंबई। अंडरवर्ल्ड की दुनिया का एक बड़ा नाम छोटा गैंग के शूटर फिदा हुसैन शेख को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि 50 वर्षीय शेख को शनिवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के नजदीक से पायधोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में शेख आरोपी है।

पुलिस ने बताया कि लईक शेख हत्या के मामले में 25 साल से भी ज्यादा वक्त से फरार था। जानकारी के मुताबिक, शेख दक्षिणी मुंबई के डोंगरी में रहता था। गुरुवार को पायधोनी पुलिस की टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के नजदीक से उसे गिरफ्तार किया गया।

सीबीआइ की अदालत ने छोटा राजन को किया बरी

शुक्रवार को सीबीआइ की विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को ट्रेड यूनियन लीडर डॉ. दत्ता सामंत की हत्या मामले से बरी कर दिया है। अदालत के अनुसार, अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा है कि इस हत्याकांड की साजिश छोटा राजन ने रची थी।

मुंबई के ट्रेड यूनियन लीडर डा. दत्ता सामंत की 16 जनवरी 1997 को उनके घर के सामने 17 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपनी टाटा सूमो में बैठकर घाटकोपर स्थित कार्यालय जा रहे थे। सामंत को निकट के अनिकेत नर्सिंग होम ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button