ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के 53 वें जिले मऊगंज के गठन का आदेश जारी तीन तहसीलों को मिलाकर बनाया

भोपाल। मध्‍य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।

राजस्‍व विभाग ने आदेश किए जारी

राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेेगा। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी।

श‍िवराज ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार मार्च 2023 को मऊगंज में जन कल्याण कार्यक्रम में मऊगंज को जिला बनाने और 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने की घोषणा की थी। छह अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति बुलाए गए।

इनका निराकरण कर बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कैबिनेट ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन के आदेश जारी कर दिए।

नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द

राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए जिले का गठन हो जाएगा। इसके रीवा जिले में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसीलें रहेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले माह नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button