ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आजादी के पर्व से पहले तिरंगामय हुआ कटनी प्रभारी मंत्री के साथ तिरंगा लेकर सड़क पर निकले लोग

 कटनी । आजादी के पर्व से पहले ही पूरा कटनी शहर तिरंगामय नजर आया। अवसर था नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का। बच्चों से लेकर बड़े तक और शहर के हर समाज व वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए।

भारत माता की जय के लगे नारे

स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व देशभक्ति गीतों के बीच मिशन चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी यात्रा में शामिल हुए नसीम चौक से आजाद चौक से चौक झंडा बाजार सुभाष चौक से कोतवाली चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा वापस नसीम चौक में समाप्त हुई जहां पर भारत माता की जय कारे लगाए गए।

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों से अपने घरों में आजादी के पर्व पर तिरंगा फहराने की अपील भी की गई। 13 से 15 तक सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार लोगों को घर घर तिरंगा फहराने जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्टाल लगाकर भी लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान प्रसासन ने चलाया था।

Related Articles

Back to top button