ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

डिंडौरी शहपुरा तेंदूखेडा और गोटेगांव विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस व गाेंडवाना कार्यकर्ता BJP में शामिल

भोपाल। डिंडौरी, शहपुरा, तेंदूखेडा और गोटेगांव विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस और गौंडवाना पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में गोटिया कोल महासंघ, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी, गौंडवाना पार्टी के पदाधिकारी, आदिवासी एकता संगठन के लोग भी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभी का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी उपस्थित थे।

डिंडौरी जिले के शाहपुरा और डिंडौरी विधानसभा के कांग्रेस, गौंडवाना, जनजाति सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों में ग्राम बहेरा के कांग्रेस सरपंच हरीश सिंह परस्ते, हर्रा के गौडवाना सरपंच रविंद्र सिंह सरोने, राई के गौंडवाना सरपंच सम्हर सिंह तेकाम, तेंदूमेर मोहतरा के कांग्रेस सरपंच ओमकार सिंह धुर्वे, सारंगपुर के कांग्रेस सरपंच टेक सिंह परस्ते, नरिया के कांग्रेस सरपंच अकबर सिंह धुर्वे, श्रीयम मिश्रा, प्रियांश परस्ते, गोटिया कोल महासंघ के नगर अध्यक्ष संतोष वनवासी, अवधेश मरावी, दीपांशु शुक्ला और चंद्रेश कुमार चंदेल, विनोद पाठक भाजपा में शामिल हुए।

ये लोग हुए भाजपा में शामिल

इनके अलावा नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेडा और गोटेगांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं में अखिल राजगौड महासभा भारत वर्ष के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नेकनारायण ठाकुर, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष पुरूषोत्तम ठाकुर, कल्याण पटेल, गोटेगांव ग्राम पंचायत नगवारा के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष राहुल पांडे, बसंत ठाकुर, संजय यादव और तेंदूखेडा विधानसभा के शिवकुमार पालीवाल चावरपाठा, मोहन सिंह पटेल, मोतीलाल पटेल, सीताराम पटेल, ध्याल सिंह पटेल, महेश पटेल, एकम सिंह पटेल, अभिषेक चौबे, लता लोधी, किशनलाल केवट कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button