ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

दिल्ली के आनंद विहार से न्यू अशोक अशोक नगर तक बन रहीं 3 किमी लंबी दो टनल

गाजियाबाद: दिल्ली के आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की तरफ डेढ़ किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण कर लिया गया है।भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल के लिए दिल्ली के आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की तरफ डेढ़ किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण कर लिया गया है। 90 मीटर लंबी सुदर्शन मशीन को करीब तीन किलोमीटर लंबी टनल बनानी है, जिसमें से आधी बन चुकी है। नवंबर-2022 में गाजियाबाद में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक रैपिड रेल का ट्रायल रन होना है। इसके लिए तैयारियां तेज चल रही हैं।आनंद विहार से साहिबाबाद की तरफ बनेगी 2 किमी लंबी टनलदिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है। इसका 14 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में है। दिल्ली में 4 स्टेशन जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार हैं। इसमें आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन है।आनंद विहार स्टेशन से न्यू अशोक नगर की तरफ तीन किलोमीटर लंबी दो टनल बनाने के लिए सुदर्शन टनल बोरिंग मशीन काम कर रही है। एक मशीन से डेढ़ किलोमीटर और दूसरी मशीन ने करीब एक किलोमीटर की टनल बोर कर दी है। टनल का काम पूरा होने के बाद इन दोनों मशीनों को न्यू अशोक नगर स्टेशन के पास बाहर निकाला जाएगा।उधर, आनंद विहार से साहिबाबाद उप्र की तरफ करीब दो किलोमीटर लंबी टनल बनेगी, जो वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने समाप्त होगी। इसके निर्माण के लिए तीसरी सुदर्शन मशीन काम कर रही है। इसी साइट पर चौथी टनल मशीन भी जल्द लॉन्च होगी।दिल्ली-गाजियाबाद के बीच फिलहाल तीन बोरिंग मशीन काम कर रही हैं। चौथी सुदर्शन मशीन जल्द ही लॉन्च की जाएगी।मेट्रो के लिए अब तक सबसे बड़े आकार की टनलसुदर्शन मशीन द्वारा टनल सेगमेंट्स की मदद से जमीन के भीतर टनल के रिंग बनाए जाते हैं। रिंग बनाने के लिए आम तौर पर सात टनल सेगमेंट्स का उपयोग किया जाता है। यहां रोलिंग स्टॉक बड़े हैं और रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर डिजाइन की गई है, इसलिए सभी टनल को 6.5 मीटर व्यास में बनाया जा रहा है।मेट्रो प्रणालियों की तुलना में देश में पहली बार इतने बड़े आकार की टनल बन रही हैं। टनल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर 250 मीटर एक क्रॉस पैकेज होगा। टनल में 60 सेमी और 90 सेमी चौड़ा एक साइड वॉकवे भी होगा। टनल में हवा का आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह वेंटिलेशन डक्ट भी बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button