ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

सागर की महिला के साथ ग्वालियर में मकान मालिक ने की ज्यादती

ग्वालियर। सागर की महिला के साथ ग्वालियर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ ग्वालियर आई थी। उसका पति मजदूरी करता है। महिला भी साथ में काम करती है। मकान मालिक ने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना महाराजपुरा इलाके की है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

धमकी देकर किया दुष्कर्म

सागर जिले की बांदरी इलाके में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर आया था। वह यहां महाराजपुरा इलाके में स्थित बीपी सिटी में राजवीर सिंह के यहां रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी भी रहती है। बीते रोज दोपहर करीब 3 बजे राजवीर उस समय घर में घुस आया, जब उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। महिला का पति काम पर गया था। राजवीर ने आते ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। जब महिला का पति काम से लौटकर घर आया। तब महिला ने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला को उसका पति महाराजपुरा थाने लेकर पहुंचा। महाराजपुरा थाने में रात को एफआइआर दर्ज हुई। आरोपित ने महिला के पति को भी धमकाया। उससे कहा- अगर रिपोर्ट की तो जान से मार डालेगा।

महिला के साथ पति ने ही की अप्राकृतिक कृत्य

मुरार इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर्य नगर मेंरहने वाली महिला कीशादी 18 जनवरी 2020 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला का पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला से दहेज मांगा, जब उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर प्रताड़ित करने लगा। फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। महिला थाना पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button