ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

11 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष के क्षेत्र में आएंगे CM व सिंधिया लहार में सेंध लगाने की कोशिश

भिंड। मप्र कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के गढ़ में सेंध लगाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अगस्त को लहार आ रहे हैं। पांच साल बाद सीएम एक बार फिर लहार पहुंच रहे हैं। ऐसे में सीएम का यह कार्यक्रम आगामी दिनों में होने वाले विस चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात विभाग के कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे भोपाल से प्लेन से प्रस्थान कर दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगे। उसके बाद 2.10 बजे ग्वालियर से हैलीकाप्टर से दोपहर 2.35 बजे लहार आएंगे। शाम 6.15 बजे लहार से हैलीकाप्टर से शाम 6.40 बजे ग्वालियर पहुंचेगे। उसके बाद 6.45 बजे ग्वालियर से प्लेन से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम दौरान सीएम लहार तहसील परिसर में लाड़ली बहना महिला सम्मेलन और जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनता से संवाद भी करेंगे। उसके साथ ही 559.372 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वह 137.404 करोड़ के 31 कार्याें का ई-लोकार्पण और 421.968 करोड़ के 366 कार्यो के ई-भूमिपूजन करेंगे।

भाजपा दिखाएगी ताकत

जिले में कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ लहार है। 31 साल से क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह को जनता का स्नेह मिल रहा है। ऐसे में 11 अगस्त को आयोजित होने वाले सीएम के कार्यक्रम पर लोगों की निगाह टीकी हुई है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अपनी ताकत दिखाएगी। इस बार लहार में कांग्रेस के किले को ढहाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ अधिकारी हर संभव प्रयास करने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button