ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

रांची में बजरंग बली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, छावनी में बदला मेन रोड इलाका

रांची| रांची मेन रोड स्थित पवनसुत बजरंग बली मंदिर में स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोपी रमीज अहमद को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार रात की है, जिसकी खबर बुधवार को शहर में फैलते ही सनसनी फैल गयी। लोग बड़ी संख्या में मंदिर के पास जुट आये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी तुरंत एक्टिव हो गई। एहतियात के तौर पर रांची के मेन रोड इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। बुधवार दोपहर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मेन रोड में अल्बर्ट चौक से एकरा मस्जिद तक फ्लैग मार्च किया।
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर में तोड़-फोड़ करने वाले युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस-प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी शुरू करा दी है।
इधर रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हमलावर युवक की मेडिकल जांच हो कि वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त है या नहीं। इस घटना के पीछे अन्य लोग भी हो सकते हैं। उनकी पहचान कर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को सरकार की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम बताया है। वह अपने समर्थकों के साथ मंदिर के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब पूरी रांची उत्सवी माहौल में है, तब मेन रोड में इस तरह की घटना चिंताजनक तो ही है, यह कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति का भी भी परिचायक है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि जब जेहादी उपद्रवियों पर नरमी और इन्हें रोकनेवालों पर कार्रवाई होगी, तो इनका मनोबल बढ़ेगा ही। हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना ऐसे तत्वों के प्रति नरमी का ही नतीजा है। ये हर दिन सरकार को ललकार रहे हैं और तुष्टिकरण से पीड़ित हेमंत सरकार बेचारी बनी हुई है।
विधायक सरयू राय ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने राज्य सरकार से कहा है कि पीएफएआई पर लगे प्रतिबंध के आलोक में सरकार उपद्रवियों पर नकेल डाले। इसके पहले गत 10 जून को भी जुमे की नमाज के बाद रांची मेन रोड हनुमान जी मंदिर पर हमला रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। उस घटना के बाद भी मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।
इस बीच रांची के प्रमुख धार्मिक संगठन महावीर मंडल के महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बुधवार शाम को मंदिर का गंगा जल से शुद्धिकरण कर पूजा करने और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है।

Related Articles

Back to top button