ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में मौलावी टिप्पणी विवाद में सफाईकर्मियों ने नहीं किया काम कचरा कलेक्शन गाड़ियां भी नहीं पहुंचीं

इंदौर। इंदौर नगर निगम के सफाईकर्मियों के खिलाफ मौलवी के बयान के वीडियो पर विवाद थम नहीं रहा है। गुरुवार को चंदन नगर क्षेत्र के सफाईकर्मियों ने इस बयान के विरोध में हड़ताल की। विरोध स्वरूप चंदन नगर क्षेत्र में रोजाना कचरा उठाने के लिए पहुंचने वाले कचरा कलेक्शन वाहन भी आज नहीं पहुंचे।

सभी सफाईकर्मियों ने चंदन नगर चौराहे पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। साथ ही मौलाना के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग रखी।

क्या है मामला

बुधवार को चंदन नगर क्षेत्र में एक मौलाना का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मौलवी सफाईकर्मी और वाल्मीकि समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। सफाईकर्मी मौलवी की हरकत पर गुस्सा हैं। उन्होंने चंदन नगर थाना में प्रकरण भी दर्ज करवाया है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी मामले में शिकायत की गई है। आरोपित का नाम शादाब उर्फ हाफिज निवासी चंदन नगर बताया जा रहा है।

मामले में शहर महापौर ने भी गुस्सा जताते हुए, सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। हालांकि बुधवार देर रात को मौलाना ने माफी मांग ली थी।

मौलवी ने कहा- बहन-बेटियों को अब सुबह कचरा नहीं उठाने देंगे

भाषण देते हुए मौलवी ने कहा कि अब चंदन नगर में तमाशा नहीं होने देंगे। बहन-बेटियों को अब सुबह कचरा नहीं उठाने देंगे। उनसे कहेंगे कि हम पैसा भरते हैं। महीने का 60 रुपया मुंह पर मारेंगे। कचरे की डाली उठाकर तू डालेगा। हमारी बहन-बेटियां कचरा नहीं डालेंगी।

मौलवी बोला-ये गंदी नजर से उन्हें घूरकर देखते हैं

मौलवी ने यह भी कहा कि हमारी भाभी, बहने, मां, बेटियां कचरा डालती हैं तो उनकी कमीज ऊंची हो जाती। उनका पेट नजर आता है। ये गंदी नजर से उन्हें घूरकर देखते हैं। मौलवी वाल्मिकी समाज के संबंध में अभद्रता भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर रहा है। मामले में नगर निगम के वाल्मिकी समाज सफाई कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष सुभाष धौलपुर ने चंदननगर थाना में एफआइआर दर्ज करवा दी है।

Related Articles

Back to top button