ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

टाउनशिप बनाने की तैयारी में था सेवानिवृत्त स्टोर कीपर लोकायुक्त ने आयकर और बैंक खातों की मांगी जानकारी

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त स्टोर कीपर के यहां करीब दस करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति बरामद करने के बाद लोकायुक्त बारीकी से जांच में लग गई है, इसके लिए उनके आयकर रिटर्न का रिकार्ड देखा जा रहा है। उनके बैंक खातों से लेनदेन की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि उसके खातों में कहां-कहां से रुपये आए और कितना ट्रांजेक्शन हुआ है। लोकायुक्त के हाथ एक बड़ी जानकारी यह भी लगी है कि वह लटेरी में ही एक शानदार टाउनशिप बनाने की तैयारी कर रहा था। उससे पहले ही लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई संपत्ति जब्त कर ली।

लटेरी जिला विदिशा निवासी अशफाक अली स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद से सेवानिवृत्त होकर भोपाल में अपने स्वजन के साथ रहने लगा था। उसने अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा लटेरी में निवेश कर रखा है और अधिकांश संपत्ति स्वजन के नाम पर है। उसका बेटा जीशान दंत चिकित्सक है और उसकी पत्नी भी डाक्टर है, इनके अलावा एक बेटा ठेकेदार है। लोकायुक्त को उसके घर से करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इनका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। लोकायुक्त ने अशफाक अली के स्वजन को एक नोटिस जारी कर आयकर के दस्तावेज मांगे हैं और उनके बैंक खातों की जानकारी मांगी है।

जमीनों में सबसे ज्यादा निवेश

एसपी लोकायुक्त मनु व्यास ने बताया कि अशफाक अली ने अपनी काली कमाई से सबसे ज्यादा जमीनों में ही निवेश किया है। वह जल्द एक कालोनी का निर्माण करने वाला था। उसकी तैयारी भी पूरी हो गई थी, लेकिन कार्रवाई हो गई। उसके यहां से संपत्ति जब्त होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने रुपये कहां से आए। 21 लाख रुपये जैसी बड़ी राशि को घर पर किन कारणों से रखा था, इसका जवाब भी उनके पास नहीं है।

बैंक खातों के साथ आयकर रिटर्न की जांच

एसपी ने बताया कि अशफाक अली और उसके स्वजन के बैंक खातों के साथ आयकर रिटर्न की जांच की जा रही है। इसके बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा कि उनकी कमाई कहां से हो रही थी। उनकी गाडियों के बारे में पता किया जा रहा है कि वह किस-किस के नाम पर हैं।

Related Articles

Back to top button